एटा: श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा जमकर निशाना
सपा मुखिया अखिलेश यादव एटा के सिविल लाइंस स्थित यादव नगर दिवंगत शासकीय अधिवक्ता ओमकार सिंह यादव के घर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। सपा मुखिया अखिलेश यादव एटा के सिविल लाइंस स्थित यादव नगर दिवंगत शासकीय अधिवक्ता ओमकार सिंह यादव के घर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए पीडीए सरकार बनानी है।
उन्होंने सभी लोगों से समर्थन मांगा है।आज जो प्रदेश की स्थित है जिस तरीके से मंहगाई बढ़ रही है डीजल पेट्रोल पर महंगाई बढ़ रही है।
डॉलर ऊपर जा रहा है रुपया नीचे जा रहा है। चाय मंहगी होती जा रही है। मंहगाई और भ्रष्टाचार की वजह से डबल इंजन का धुआं निकल गया है। डीजल पेट्रोल मंहगा हुआ है गैस सिलेंडर दे नहीं पा रहे है। इसलिए बंगाल का चुनाव बेईमानी से जीता है।
उन्होंने बंगाल के सांसदों के टीएमसी को तोड़ने को लेकर कहा मुझे एसओ दे दो आप भी बागी हो जाओगे। मेरी सरकार आप सभी बनवा रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री को वगैर ए सी के नींद नहीं आती। भाजपा के लोगों को बगैर एसी के नींद नहीं आती।
गरीब आदमी को बिजली काट काट कर परेशान कर दिया। एटा के लोगों को सोचना चाहिए। एटा में बिजली का कारखाना किसने लगाया है। आप जो कैमरे और माइक्रोफोन लगाए हुए हो एक भी काम बताओ जो अच्छा काम भाजपा ने किया हो।
एटा में बिजली का कारखाना लगा हुआ है इसके मुकाबले कोई भी भाजपा ने बड़ा काम किया हो। एंबुलेंस दी वह बंद कर दी पुलिस को 100 नम्बर दिया था पुलिस को करप्ट कर दिया। पुलिस इस लिए बनाई थी कि आम जनमानस को सुविधा दे खाद नहीं है इनके पास।
बीजेपी विश्व गुरू बनाने की बात कह रही है। हमारे प्रधान मंत्री इजरायल गए थे। ईरान में अपना हवाई जहाज उतार देते तो खुद ही विश्व गुरू बन जाते। युद्ध नहीं होता और हमें और आपको डीजल पेट्रोल मंहगा नहीं मिलता। सोचो पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल नहीं मिलाया जाए तो कितना मंहगा होता।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा में थर्मल पावर प्लांट लगाया गया है आज तक उसका नाम मुख्यमंत्री जी ने बोल पाया है। क्योंकि उसका नाम जानते ही नहीं है। भाजपा द्वारा अन्य पार्टियों को धराशाई करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि पीड़ित दुखी, अपमानित लोग इक्कठे हो रहे है। पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक एक हो रहे हैं।
मंहगाई और भ्रष्टाचार के चलते लोग दुखी है।भाजपा में मौजूद पीडीए के लोग भी दुखी है। हम लोगों ने 2024 में चुनाव हराया था 2027 में भारी मतों से हराने का काम करेंगे। भाजपा ने आम जनता के साथ साथ सपा नेताओं को शोषण किया है।
फर्जी एनकाउंटर किए ये जो पाप किए है भाजपा ने सब कुछ प्रभु श्री राम देख रहे है। उनकी कृपा देखिए इन लोगों ने चढ़ावे में घोटाला किया है वह भी पकड़े गए है। पीडीए का मतलब है प्रेम दया और अपनापन।
अखिलेश ने पीडीए की हिस्सेदारी पर कहा कि पूज्यनीय शंकराचार्य भी पीड़ित है वह भी पीडीए हो गए है। सबसे बड़ी हिस्सेदारी पीडीए की होगी। आधी आबादी की हिस्सेदारी होगी भाजपा के लोग आधी आबादी की आरक्षण की बात कर रहे है तो 2027 चुनाव से पहले लागू क्यों नहीं करते चुनाव लडवा दें।
उन्होंने व्यक्ति परिवार पर हमले कर कहा कि ये दो लोग जो ऊपर बैठे हैं उनके परिवार तो हैं नहीं इसलिए हमले हो रहे हैं। परिवार वाले ही परिवार बालों का दुख दर्द समझते हैं। जो बैठ हैं कुर्सी पर उन्हें कोई चिंता नहीं है परिवारों की। उन्होंने कहा कि दस साल पहले गोरखपुर की तरफ गांजा पकड़ा जाता था।
गाय की दुर्दशा पर कहा कि रोना आता है सांड की हालत देख कर और रोना आता है अभी जब आप हाइवे पर जाओगे तो दो सांड पड़े होंगे। हम लोगों का पौराणिक इतिहास रहा है हम लोग गौ सेवक हैं।
भाजपा के घर देख कर आओ और हम लोगों के घर देख कर आओ।उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने पर कहा कि पत्रकारों की सेलरी बढ़ाएंगे।

Janmat News 
