बाँदा: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले 10-10 हजार रुपए के इनामी दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उप्र के बाँदा जिले के थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले 10-10 हजार रुपए के इनामी 02 अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाँदा: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले 10-10 हजार रुपए के इनामी दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बाँदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट  

बाँदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बाँदा जिले के थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले 10-10 हजार रुपए के इनामी 02 अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी देबिया द्वारा थाना मटौंध पर अपने 34 बीघा जमीन की कुछ लोगों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को भूरागढ़ बाइपास से गिरफ्तार कर लिया गया है।