रामपुर में खेत में मिला युवक का शव; ग्रामीणों ने देखा, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
उप्र के रामपुर जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र में खंडिया चौराहे के पास एक खेत में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र में खंडिया चौराहे के पास एक खेत में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार खंडिया चौराहे से लगभग 200 मीटर दूर बीएल इंटर कॉलेज के निकट स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। शव मिलने की खबर तेजी से फैली और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान मनोज पुत्र धर्म सिंह (35 वर्ष) निवासी ग्राम दयानाथपुर, थाना छजलैट, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
ग्रामीणों ने देखा युवक का शव

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न पहलुओं से जांच की। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी टांडा कीर्ति निधि आनंद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।
आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Janmat News 