बहराइच की अकेलवा मस्जिद को हटाने की तैयारी, NHAI ने प्रशासन से मांगा पुलिस बल
उप्र के बहराइच जनपद के नानपारा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित अकेलवा मस्जिद को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के नानपारा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित अकेलवा मस्जिद को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक ने जिलाधिकारी बहराइच को पत्र भेजकर मस्जिद के ध्वस्तीकरण के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
बताया जा रहा है कि राजमार्ग चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य में बाधा बनने के कारण मस्जिद को हटाने का आदेश जारी किया गया है।
अब पुलिस बल की उपलब्धता के बाद किसी भी समय ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से कार्रवाई की तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन NHAI के पत्र के बाद मामले ने तेजी पकड़ ली है।

Janmat News 
