मिर्जापुर में पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़; गोली लगने से एक शातिर गो-तस्कर घायल, दो गिरफ्तार
उप्र के मिर्जापुर जनपद की विंध्याचल पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। इस दौरान गोली लगने से एक शातिर गो-तस्कर घायल हो गया जबकि दो और गिरफ्तार कर लिए गए।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद की विंध्याचल पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। इस दौरान गोली लगने से एक शातिर गो-तस्कर घायल हो गया जबकि दो और गिरफ्तार कर लिए गए।
गौ तस्करों के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा और कारतूस, 05 राशि गो-वंश व एक अदद पिकअप वाहन बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार विंध्याचल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन से गो-वंश ले जाया जा रहा है। थाना विंध्याचल पुलिस टीम द्वारा गैपुरा से पिकअप वाहन का पीछा किया गया तो अभियुक्तगण लालगंज की तरफ भागे।
उक्त वाहन को प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल, चौकी प्रभारी गैपुरा व अष्टभुजा मय पुलिस टीम के साथ लालगंज रोड पर दादर पहाड़ी के पास घेराबन्दी की गयी तो अभियुक्तों द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किए।
इस दौरान थाना विंध्याचल पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी सीमित कार्यवाही की गयी, जिसमें एक गो-तस्कर को गोली लगी जो गिरकर कराहने लगा। एकाएक धावा बोलकर घायल सहित दो अन्य गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने जब गौ तस्करों से पूछताछ किया तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग गो-तस्करी करते हैं। बिहार में ले जाकर बेचते हैं।
गिरफ्तार गौ तस्कर
1.रोहित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी बलौनी खुर्द पोस्ट बसिला थाना चन्दौली जनपद चन्दौली(पुलिस मुठभेड़ में घायल)
2.अशोक यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी ग्राम डोहिल थाना चंदौली जनपद चंदौली।
3.राजीव तिवारी पुत्र आसाराम तिवारी निवासी नौगांव देवीपुर पोस्ट नदिनी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर

Janmat News 
