प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे में पारिवारिक विवाद पहुंचा थाने, पुलिस ने बहू-बेटे का घर में कराया प्रवेश

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले में पारिवारिक विवाद का मामला थाने पहुंच गया। बेटे और बहू को घर से बाहर निकालने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे में पारिवारिक विवाद पहुंचा थाने, पुलिस ने बहू-बेटे का घर में कराया प्रवेश
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले में पारिवारिक विवाद का मामला थाने पहुंच गया। बेटे और बहू को घर से बाहर निकालने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

नीतू सोनी पत्नी पंकज सोनी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनकी सास कुसुम पत्नी देवी प्रसाद और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें और उनके पति को घर से बाहर निकाल दिया है।

वहीं, कुसुम का आरोप है कि उनका बेटा शराब का आदी है और आए दिन परिवार के लोगों को परेशान करता है। उनका कहना है कि बहू भी बेटे का साथ देती है, जिसके चलते घर में रहना मुश्किल हो गया था। इसी वजह से दोनों को घर से बाहर किया गया।

शिकायत की जानकारी मिलने पर एडिशनल इंस्पेक्टर शुभनाथ साहनी, कस्बा इंचार्ज अमित चौहान और महिला सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर नीतू और पंकज को घर के अंदर प्रवेश कराया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी कि आपसी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और मामले की शिकायत पुलिस से करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि विवाद या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले पक्ष के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।