फिरोजाबाद: अव्यवस्थाओं को लेकर नवागत डीएम पूरी तरह अलर्ट, फरियादी बेझिझक सुना पाएंगे अपनी समस्या
उप्र के फिरोजाबाद जनपद की अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं। जनपद का चार्ज लेते ही डीएम ने जनता और अपने बीच सोशल डिस्टेंस को खत्म करने की बात कही है।
फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट
फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फिरोजाबाद जनपद की अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं। जनपद का चार्ज लेते ही डीएम ने जनता और अपने बीच सोशल डिस्टेंस को खत्म करने की बात कही है।
जिलाधिकारी ने कहा फरियादी सामने बैठकर बेझिझक अपनी समस्या सुना पाएंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने जीरो टॉलरेंस व स्वच्छता मिशन लागू कराने का संकल्प लिया। जनपद के प्रत्येक कार्यालय पर जिलाधिकारी का पहरा रहेगा।
कर्मचारी और डीएम की टीम गोपनीय रूप से निगरानी कर रही है। डीएम कभी भी किसी वक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। डीएम का सन्देश है कि सरकार की मंशा और शासन की नीति का अधिकारी शत प्रतिशत पालन करें।
नियमित समयानुसार ऑफिस में रहकर जनता को सुने और समस्या तत्काल निस्तारण करें। समय अवधि के अंदर शिकायतों का नहीं हुआ निस्तारण तो कार्यवाही होगी। डीएम का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था कायम रहे और जनपद का नाम उच्च स्थान पर जाए।

Janmat News 
