बलरामपुर: पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह से हड़कंप, पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन बोला- कोई कमी नहीं
उप्र के बलरामपुर जनपद में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर अफवाहों ने अफरा-तफरी मचा दी। बुधवार सुबह से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर अफवाहों ने अफरा-तफरी मचा दी। बुधवार सुबह से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। वीर विनय चौराहा स्थित पंप पर भारी भीड़ उमड़ी, जहां वाहन चालकों की लाइनें दूर तक नजर आईं।
अफवाह फैली कि जिले में ईंधन की कमी हो सकती है, जिसके चलते लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने लगे। हालात ऐसे बने कि ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया। हालांकि प्रशासन ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज किया है।
जिलापूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्द्रु ने साफ कहा बलरामपुर जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन की अपील है कि अफवाहों से बचें, पैनिक न करें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें।

Janmat News 
