अलीगढ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात महिलाओं समेत 15 गिरफ्तार; आपत्तिजनक सामग्री व प्रेस आई कार्ड बरामद
उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी पुलिस ने शहर के होटलो में धड़ले से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मौके से सात महिलाएं और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी पुलिस ने शहर के होटलो में धड़ले से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मौके से सात महिलाएं और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 15 लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए नगद रुपए व तीन प्रेस आई कार्ड समेत एक चार पहिया गाड़ी,एक मोटरसाइकिल और देह व्यापार में इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस ने तत्काल अनैतिक देह व्यापार में लिप्त सभी 15 लोगों के खिलाफ थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। सेक्स रैकेट की घटना का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि थाना बन्नादेवी पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ होटलो में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
इस सूचना पर तत्काल होटलों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया। इसके साथ ही महिला पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया, तो इस बात की पुष्टि हुई की होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
जिसके बाद इस मामले में तत्काल थाने पर अभियोग पंजीकृत करते हुए मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें सात महिलाएं और आठ पुरुष है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, सीडी, पेन ड्राइव,एक चार पहिया गाड़ी समेत एक बाइक व 58070 नगद रूपये,17 मोबाईल फोन,5 एटीएम कार्ड,1 क्यूआर कोड स्कैनर,1 स्वैप मशीन,3 प्रेस आई कार्ड के साथ कई अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार की गई महिलाओं में कुछ दिल्ली व अलीगढ एवं एक महिला झारखंड की निवासी है।

Janmat News 
