आज का राशिफल 6 नवंबर 2025: इन राशियों की बढ़ेगी आय, मेष समेत कई राशि वालों पर धन की वर्षा!
6 नवंबर 2025 का दैनिक राशिफल: मेष, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए आज के ग्रह योग और धन, प्रेम, स्वास्थ्य व व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत जानें।
आज का राशिफल 6 नवंबर 2025: ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा आज दोपहर बाद मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में, सूर्य और शुक्र तुला में, बुध और मंगल वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष राशि (Aries):
स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। परिवार व संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे। व्यापार में तरक्की के योग हैं। पैसों का आगमन बढ़ेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus):
समय पहले से बेहतर है। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक मोर्चे पर सुधार दिखेगा। काली माता की आराधना लाभकारी होगी।
मिथुन राशि (Gemini):
मन में हल्का बेचैनी का भाव रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष प्रसन्नता देगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। काली जी को प्रणाम करना श्रेयस्कर।
कर्क राशि (Cancer):
आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम व संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। लाल रंग का कोई वस्त्र साथ रखें।
सिंह राशि (Leo):
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। संतान व प्रेम संबंधों में थोड़ा भावनात्मक दूरी रहेगी लेकिन स्थिति अनुकूल रहेगी। सूर्य नमस्कार लाभदायक।
कन्या राशि (Virgo):
समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम और व्यापार दोनों क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लाल वस्त्र पास रखें।
तुला राशि (Libra):
दोपहर से पहले जरूरी कार्य निपटा लें, उसके बाद समय थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान व व्यापारिक स्थितियों में सुधार की संभावना। काली जी की पूजा शुभ।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
दिन उत्साह से भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी युगलों के लिए समय अनुकूल। नौकरी और व्यापार में प्रगति। पीले रंग का प्रयोग करें।
धनु राशि (Sagittarius):
शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन मन में कुछ तनाव भी रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम व व्यापार अच्छे रहेंगे। काली जी की आराधना करें।
मकर राशि (Capricorn):
विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय। पढ़ाई व लेखन में सफलता। भावनात्मक फैसलों से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। सफेद रंग का वस्त्र पास रखें।
कुंभ राशि (Aquarius):
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में हल्की अनबन संभव। प्रेम और व्यापारिक मामलों में सफलता। काली जी को प्रणाम लाभदायक।
मीन राशि (Pisces):
पराक्रम का फल मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। रोज़गार में वृद्धि के संकेत। स्वास्थ्य और प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। सफेद वस्तु का दान शुभ।

Janmat News 
