बांदा एसओजी टीम ने टप्पेबाजी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार, नगदी व वाहन बरामद

उप्र के बांदा जनपद में थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

बांदा एसओजी टीम ने टप्पेबाजी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार, नगदी व वाहन बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/टप्पेबाजी के करीब 32 लाख रुपए अनुमानित कीमत के माल/नकद रुपए व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

सभी अभियुक्त हरियाणा व राजस्थान के रहने वाले हैं। ये लोग चार पहिया वाहन से भारत के अलग-अलग राज्यों में घूम-घूम कर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

अभियुक्तों द्वारा बांदा, चित्रकूट, मैहर, सतना सहित भारत के अन्य राज्यों में भी चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिनके सम्बन्ध में जांच कर आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में 18 मार्च को थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी/टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 32 लाख रुपए अनुमानित कीमत के माल/नकद रुपए व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद हुए है।

गौरतलब है कि 11 फरवरी को थाना तिंदवारी क्षेत्र की रहने वाली उमा पत्नी कमल द्वारा सूचना दी गई कि 10 फरवरी को वह शादी में जाते समय रिक्शे में 02 अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके पर्स को चोरी कर लिया जिसमें सोने के आभूषण आदि थे।

इसके अलावा 20 फरवरी को जनपद हमीरपुर थाना मौदहा क्षेत्र की रहने वाली रिन्शू सिंह पत्नी शोभित द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 19 फरवरी को बांदा संकट मोचन मंदिर के पास एक ऑटो में 04 अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके बैग से जेवरात निकाल लिए। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था ।

जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 06 अभियुक्तों (04 महिला व 02 पुरुष) को मवई बाईपास महोबा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह सभी इसी दोनों चार पहिया वाहनों से भारत के अलग-अलग राज्यों में घूम-घूम कर ग्रुप बनाकर चोरी/टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है और आभूषणों को स्वयं गलाकर आपस में बांट लेते है ।

यह चारपहिया वाहन ग्रैंड विटारा भी हम लोगों ने चोरी/टप्पेबाजी के सामानों की बिक्री से प्राप्त रुपए से खरीदी है । गहनता जांच/पूछताछ के क्रम में पाया गया कि ये सभी आपस में रिश्तेदार है तथा पेशेवर अपराधी है और ये सभी बच्चों का भी सहारा लेकर चोरी/टप्पेबाजी करते है।

ये सभी हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले है और चैत्र नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मन्दिरों सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि से चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके द्वारा बांदा, चित्रकूट मैहर सतना आदि सहित भारत के अन्य राज्यों में भी चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग सम्मिलित हैं तथा इनके द्वारा और किन-किन स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिनके सम्बन्ध में जांच कर आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1.सुभाष चन्द्र पुत्र विक्रम निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा)।

2.रोहित पुत्र बीरपाल निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा)।

3.नेहा पत्नी रोहित निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा)।

4.गीता पत्नी धन्नी निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा)।

5.काजल पुत्री धन्नी निवासी कैलाश नगर थाना कैंट जनपद पलवल (हरियाणा)।

6.नीलम पत्नी सोनू निवासी चक गिरवारी नगर थाना ढ़ींग जनपद भरतपुर (राजस्थान)।