महराजगंज में गेहूं के खेत में निकला तेंदुआ, चार को किया जख्मी
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के मुसहर बस्ती कनमिसवा गांव के पास गेहूं के खेत में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ निकल आया। केले के खेत में सिंचाई कर रहे एक किशोर पर हमला कर घायल कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर गांव के कुछ और लोग उसे बचाने आए तो तीन अन्य युवकों पर हमला कर तेंदुए ने घायल कर दिया।
जनमत (महराजगंज):- सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के मुसहर बस्ती कनमिसवा गांव के पास गेहूं के खेत में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ निकल आया। केले के खेत में सिंचाई कर रहे एक किशोर पर हमला कर घायल कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर गांव के कुछ और लोग उसे बचाने आए तो तीन अन्य युवकों पर हमला कर तेंदुए ने घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुए पास के खेत में जाकर छिप गया। घायलों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चारों का इलाज चल रहा है। जंगल से भटककर आबादी के नजदीक तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। ग्राम कनमिसवा निवासी लक्की राजभर गांव के दक्षिण अपने केले के खेत में सुबह सिंचाई कर रहा था। इस बीच जंगल से भटककर गेहूं के खेत में तेंदुआ छिपा हुआ था। तेंदुआ लक्की के ऊपर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल लक्की ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो नजदीक के खेत में काम करने वाले लोग उसे बचाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान तेंदुए ने सचिन शर्मा, गणेश और छोटू चौधरी पर भी हमला कर इन तीनों को जख्मी कर दिया। इसे देख गांव के सैकड़ों लोग जुट गए और लाठी डंडा लेकर तेंदुए को दौड़ा दिया। तेंदुआ आगे जाकर गेहूं के खेत में छिप गया। चारों घायलों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों की सूचना पर बहुआर पुलिस चौकी की टीम और रेंजर निचलौल सुनील राव की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन दोपहर तक तेंदुए का कोई पता नहीं चल पाया।सुनील राव, रेंजर ने बताया कनमिसवा गांव के पास जंगली जानवर के आने की सूचना ग्रामीणों से मिली है। मौके पर टीम जानवर का पता लगा रही है। कहीं कोई पदचिन्ह नहीं मिल पाया है। यह स्थान जंगल से डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में कौन सा जानवर आया है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है
Reported By- Vijay Chaurasiya
Published By- Ambuj Mishra

Janmat News 
