ग्रामीणों ने साहस दिखाकर तेंदुए को पकड़ा, कई दिनों से फैला रहा था दहशत
सोमवार सुबह खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद गांव के लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए बिना तेंदुए को नुकसान पहुंचाए उसे घेरकर काबू में कर लिया।


