एटा: ट्रक से टकराई सफारी कार, छह लोग घायल; मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
उप्र के एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर फ्लाई ओवर पर गाजियाबाद से कानपुर की ओर जा रही टाटा सफारी कार पीछे से ट्रक में टकरा गई।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर फ्लाई ओवर पर गाजियाबाद से कानपुर की ओर जा रही टाटा सफारी कार पीछे से ट्रक में टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार छ लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना तत्काल मलावन थाना पुलिस को दी।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार में फंसे लोगों निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता कर रही है।
जानकारी के अनुसार कार सवार छ लोग गाजियाबाद से कानपुर की ओर जा रहे थे तभी चालक को नींद का झोंका आ गया और कार पीछे से टकरा गई। आसपुर फ्लाईओवर के ऊपर गाड़ी टाटा सफारी UP14DQ9452 एक कैंटर से टकरा गयी जिसमें 6 लोग घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवा गया है।
ये हुए घायल
1. आयुष कुमार गर्ग पुत्र राजेश कुमार गर्ग निवासी 30 सोहनलाल दिल्ली गेट गाजियाबाद उम्र 30 वर्ष
2. अश्वनी पुत्र श्री जगमोहन निवासी गगन एनक्लेव गाजियाबाद उम्र 40 वर्ष
3. वैभव गोयल पुत्र रविंद्र कुमार
4. रविंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र गोयल
5. योगेंद्र यादव पुत्र राजनाथ यादव उम्र 50 वर्ष
6. मोहित यादव पुत्र महावीर सिंह यादव निवासी शाहपुर बामेटा गाजियाबाद उम्र 50 वर्ष
घायल मोहित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गाजियाबाद से कानपुर की ओर जा रहे थे तभी ट्रक से कार टकरा गई है।जिसकी वजह से कार में सवार सभी लोग घायल हुए हैं।
थाना प्रभारी मलावन आर के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायलों को उपचार के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।चार लोगों को गम्भीर चोट है दो लोगों हल्की चोटें आई हैं ।हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है

Janmat News 
