सभासदों ने कांग्रेसी नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर खोला मोर्चा 

नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में सभासद कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपना मांग पत्र सौंपा।

सभासदों ने कांग्रेसी नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर खोला मोर्चा 

रायबरेली/जनमत। नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में सभासद कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपना मांग पत्र सौंपा। सभासदों ने ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आगामी बैठक में उनको दिए गए अनाधिकृत वित्तीय अधिकार पर चर्चा करने की मांग की है। इस दौरान सभासदों ने विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका प्रशासन को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि जब से अध्यक्ष बने हैं शहर में कहीं कोई विकास नहीं हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं जिला प्रशासन शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराए।

REPORTED BY - MAHATAB KHAN

PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR