बहराइच के एसडीएम के अभद्र व्यवहार के विरोध में हरदोई में होमगार्डों का जोरदार प्रदर्शन
प्रदर्शन होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से पहुंचे होमगार्ड जवान शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान होमगार्डों ने एसडीएम के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अनुशासन और सेवा भावना से कार्य करने वाले होमगार्ड जवानों का इस तरह अपमान किया जाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

Janmat News

