कानपुर देहात में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, एंटी करप्शन टीम ने जेई को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम द्वारा उप्र के कानपुर देहात जनपद में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन लिए जाने की खबर सामने आ रही है।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। एंटी करप्शन टीम द्वारा उप्र के कानपुर देहात जनपद में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन लिए जाने की खबर सामने आ रही है।
इसी क्रम में एंटी करप्शन टीम ने झींझक उपखंड में तैनात जेई रंगलाल पाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जेई ने कमीशन के नाम पर बिजली ठेकेदार से ₹20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप लगाकर ठेकेदार से ₹20 हजार लेते समय ऑफिस में जेई को पकड़ा। यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई।


