औरैया: अपराधी अमन ठाकुर ने सोशल मीडिया पर डाला फायरिंग वाला वीडियो, माडा गैंग का है सक्रिय सदस्य
औरैया जनपद के शातिर अपराधी अमन ठाकुर ने फायरिंग कर वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। अमन ठाकुर सदर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित माडा गैंग का सक्रिय सदस्य है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के शातिर अपराधी अमन ठाकुर ने फायरिंग कर वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। अमन ठाकुर सदर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित माडा गैंग का सक्रिय सदस्य है।
अमन ठाकुर पर कई गंभीर अपराधों मारपीट व लूट जैसे जघन्य अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर डाली गई फोटो में शिव ठाकुर के हाथ में पिस्टल दिख रही है।
शिव ठाकुर भी इसी गैंग का सक्रिय सदस्य है। कई बार गंभीर मुकदमों में शिव ठाकुर भी जेल जा चुका है। देवा ठाकुर के हाथ में बंदूक दिख रही है। फोटो वायरल होने के 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
इन अपराधियों के हाथ में हथियार होने से जनता में भय का माहौल है।

Janmat News 
