हाथरस में अवैध खनन का आतंक, युवक को डंपर से कुचलने का प्रयास; तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप

उप्र के हाथरस जनपद में में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास देर रात मिट्टी से भरे एक डंपर चालक पर एक युवक को कथित रूप से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगा है।

हाथरस में अवैध खनन का आतंक, युवक को डंपर से कुचलने का प्रयास; तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास देर रात मिट्टी से भरे एक डंपर चालक पर एक युवक को कथित रूप से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित युवक का आरोप है कि जिस डंपर से उसे कुचलने की कोशिश की गई, वह कथित रूप से अवैध खनन में लगा हुआ था। युवक ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब एक अन्य युवक शुभम ने आरोप लगाया कि कोतवाली से लौटने के बाद कुछ लोग कथित तौर पर अवैध तमंचा लेकर उसके पास पहुंचे और उसे धमकाया। शुभम का दावा है कि उसने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और उससे जुड़े लोगों की कथित गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगते रहे हैं।

अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है कि वायरल वीडियो, उपलब्ध साक्ष्यों और दी गई तहरीर के आधार पर क्या कार्रवाई की जाती है तथा जिले में कथित अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

बड़ा सवाल

हाथरस जिले के गंगचौली के पास कुछ दिन पहले दो अवैध खनंन माफिया में हुई थी फायरिंग

हाथरस पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी ने तुरंत अवैध खंनन माफिया पर लगाई रोक

जिले में किसके इशारे पर हो रहा है मिट्टी का अवैध खंनन?

कल को हो जाए कोई बड़ी घटना तो कौन होगा जिम्मेदार?

क्या जिम्मेदारों की मिली भगत से हो रहा है मिट्टी का अवैध खंनन?

इसलिए नहीं हो रही इन खनन माफिया पर कोई बड़ी कार्रवाई?

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इन अवैध खंनन माफिया पर क्या करता है कार्रवाई?