रील्स का करिश्में ने तोडा सालो पुराना रिश्ता...

रील्स का करिश्में ने तोडा सालो पुराना रिश्ता...
Published By - ANKUSH PAL

 

 हरदोई (जनमत) :- यूपी के हरदोई जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल  मोबाइल की स्क्रीन पर चमकती 15 सेकेंड की रीलें कभी-कभी 16 साल पुराने रिश्तों पर भी भारी पड़ जाती हैं।हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है,जहां तीन बच्चों का भरा-पूरा परिवार सोशल मीडिया की एक दोस्ती के आगे बिखरता नजर आया। 35 वर्षीय अनीता फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन थी।इसी दौरान उसकी पहचान गौरव नाम के युवक से हुई,जो खुद भी सोशल मीडिया पर रील बनाता था।लाइक,कमेंट और चैट से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे इतनी आगे बढ़ी कि अनीता अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई और पीछे छूट गए पति सत्यपाल और तीन मासूम बच्चे।


सत्यपाल के मुताबिक 12 मार्च की रात उसे कुछ अजीब लगा।अनीता कमरे का दरवाजा बंद कर हेडफोन लगाकर देर रात तक किसी से बात कर रही थी।आवाज देने पर जब दरवाजा खुला तो गुस्से में मोबाइल जमीन पर पटक दिया गया।उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया,लेकिन लगता है कि अनीता के मन में कोई और ही फैसला चल रहा था।अगली सुबह उसने दवाई लेने का बहाना बनाया और घर से निकल गई,फिर वापस नहीं लौटी।


-सत्यपाल का कहना है कि अनीता अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गई थी।जब उसने सिम निकालकर दूसरे फोन में डालकर उस नंबर पर कॉल किया जिससे वह अक्सर बात करती थी,तो पहले गौरव ने अनजान बनने की कोशिश की।लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल आई और दूसरी तरफ अनीता थी।सत्यपाल ने उससे घर लौट आने की गुहार लगाई और बच्चों का हवाला दिया,मगर अनीता ने साफ कह दिया कि वह अब उसी युवक के पास आ चुकी है और उसके साथ ही रहेगी।इतना ही नहीं,उसने यह भी कह दिया कि अगर उसे वापस लेने की कोशिश की गई तो वह जहर खा लेगी।


सत्यपाल का आरोप है कि अनीता घर से जाते समय करीब एक किलो चांदी,सोने के झाले और लगभग 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई।परिवार ने उसे तीन बच्चों 14 साल की बेटी,12 साल और 9 साल के बेटों का हवाला देकर काफी समझाने की कोशिश की,लेकिन वह वापस आने को तैयार नहीं हुई।आखिरकार परेशान होकर सत्यपाल पिहानी कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है,जबकि गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है लोग हैरानी से कह रहे हैं कि कभी-कभी रील की दुनिया की चमक असली रिश्तों को भी धुंधला कर देती है।