चंदौली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 93 किलो गांजा बरामद; चार तस्कर गिरफ्तार
उप्र की चंदौली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन हुआ है। दो अलग-अलग आपरेशन में पुलिस ने 93 किलो गांजा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र की चंदौली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन हुआ है। दो अलग-अलग आपरेशन में पुलिस ने 93 किलो गांजा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई में सदर थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 55 किलो गांजा जब्त किया गया। पिकअप वाहन से गांजा की खेप टेंगरा मोड से बिहार ले जाई जा रही थी। चिप्स व बिस्कुट के पैकटों के बीच छिपाकर खेप ले जाई जा रही थी।
दूसरी कार्रवाई में टाटा मैजिक वाहन से 38 किलो गांजा बरामद किया गया। मुगलसराय पुलिस टीम को गोधना बाईपास से यह सफलता मिली। टाटा मैजिक वाहन से मोबिल के ड्रमों के बीच गांजा की खेप ले जाई जा रही थी। सभी तस्कर बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं।
बरामद कुल गांजे की अनुमानित कीमत 24 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Janmat News 
