भदोही: माफिया मायापति दुबे पर प्रशासन का शिकंजा, 02 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त

उप्र के भदोही जनपद के एसपी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में माफिया पर शिकंजा कसा गया है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया की 02 करोड़ की चल- अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है है।

भदोही: माफिया मायापति दुबे पर प्रशासन का शिकंजा, 02 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद के एसपी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में माफिया पर शिकंजा कसा गया है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया की 02 करोड़ की चल- अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है है।

प्राप्त समाचार के अनुसार गैंगलीडर मायापति दुबे, गैंगस्टर के सगे भाई रुद्रपति दुबे व करुणापति दुबे एवं परिजनों के नाम पर संपत्ति थी। जिसमे 01 करोड़ 60 लाख 16 हजार रुपये कीमत का ईंट भट्ठा कुर्क किया गया है।

38 लाख (अनुमानित कीमत) का 03 अदद ट्रैक्टर व जेसीबी भी प्रशासन ने कुर्क की है। यह संपत्ति जनपद के थाना कोइरौना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में मौजूद है। डुगडुगी बजाकर ईंट भट्ठे पर कुर्की का नोटिस बोर्ड चस्पा किया गया।

इस दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। धारा- 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

अपराध से अर्जित अवैध धन से सम्पत्ति बनाने के आरोप में कार्रवाई हुई है। गैंगलीडर मायापति दुबे व गैंग सदस्य रुद्रपति व करुणापति पुत्रगण काशी प्रसाद दुबे निवासी बारीपुर, थाना कोइरौना, जनपद भदोही के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना कोइरौना में मुकदमा संख्या 112/25 दर्ज था। 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा एवं धोखाधड़ी आदि के कई केस दर्ज हैं।