उरई: डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उप्र के उरई के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सुबह से ही जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

उरई: डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सुबह से ही जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निकाय, विद्युत, पेयजल, समाज कल्याण एवं भूमि विवाद से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

प्रत्येक अधिकारी शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ लेते हुए मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और पात्र व्यक्तियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय बनाकर भूमि विवादों एवं अन्य संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएं, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।