एटा: शादी में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, दुल्हन के ममेरे भाई को मारी गोली; हालत गंभीर
उप्र के एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र नगला भीम गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर घरातियों और बारातियों में जमकर विवाद हो गया।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र नगला भीम गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर घरातियों और बारातियों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और लात घूंसे बेल्ट चली। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।
आरोप है कि बारातियों और दुल्हन के घर बालो में कहा सुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच भीड़ में शामिल एक युवक जब बारात चढ़ रही थी, ने फायरिंग कर दी। गोली दुल्हन के ममेरे भाई के सीने में जा धंसी। युवक छटपटा कर गिर गया और अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।
खून से लथपथ युवक को नजदीक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है। अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आरती पुत्री चरण सिंह निवासी नगला भीम की सोरों गेट कासगंज से बारात आई थी। शादी की रस्में चल रही थी। एक तरफ डीजे पर डांस नाच गाना चल रहा था। तभी घरातियों और बारातियों के बीच डीजे पर नाचने को लेकर गहमा गहमी शुरू हो गई। जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से लात घूंसे चल गए ।
इसी बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने गोली चला दी जो कि दुलहन के ममेरे भाई को लग गई और अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लड़की पक्ष के शीशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैरिज होम में डीजे पर नाच गाना चल रहा था। एक तरफ खाना चल रहा था। बारात में शामिल लड़के अपनी फरमाइश का गाना बजबाना चाहते थे। तभी लड़ाई झगड़ा हो गया।
हम लोगों ने समझाया बुझाया। मामला शांत हो गया था। वही लड़के देख लेने का चैलेंज देकर चले गए। बारात चढ़ रही थी। गाड़ी से आए और फायर कर दिया। एक लड़के को गोली लग गई जिसकी वजह से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
मामले पर पर पर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगला भीम में शादी समारोह चल रहा था एक डी जे बज रहा था। डी जे पर ही दो पक्षों में विवाद हो गया, मारपीट हो गई।
दो पक्षों में से एक पक्ष द्वारा आकाश नाम के व्यक्ति को गोली मार दी गई। आकाश का इलाज चल रहा है एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Janmat News 
