बुलंदशहर: सिकंदराबाद में होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, दो युवकों पर बरसाई गईं गोलियां
उप्र के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में सरेशाम होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। घटना में दो युवकों प्रशांत यादव और रोबिन को गोली लगी है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में सरेशाम होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। घटना में दो युवकों प्रशांत यादव और रोबिन को गोली लगी है।
दोनों इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पूर्व से परिचित और कई अपराधों संलिप्त रह चुके यश भाटी पर ही हमले का आरोप लगा है। कैमरों की नज़र से दूर पहुंचते ही दोनों युवकों पर गोलियां बरसाई गईं।
घायल और हमलावरों लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। SP सिटी, CO सिकंदराबाद समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर जांच में जुटी हुई है। सिकंदराबाद हाईवे स्थित कैप्टन होटल के बाहर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।


