बंगाल चुनाव: भवानीपुर में ममता से फिर आगे निकले सुवेंदु, रुझानों में भाजपा को बहुमत

पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा (विस) सीटों के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है

बंगाल चुनाव: भवानीपुर में ममता से फिर आगे निकले सुवेंदु, रुझानों में भाजपा को बहुमत
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा (विस) सीटों के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।

रुझानों में भाजपा की बंपर बढ़त

सुबह 10.45 बजे तक बंगाल के रुझानों में BJP 161, TMC 121, वाम 3, कांग्रेस 5 पर आगे है। भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 1558 वोटों से बनाई बढ़त, नंदीग्राम में सुवेंदु 3150 वोटों से आगे

कई सीटों पर ममता के मंत्री पीछे

आसनसोल उत्तर में कानून मंत्री 6500 वोटो से पीछे चल रहे हैं। बंगाल सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।  रानीगंज में भाजपा को 7797 वोटों की बढ़त मिल गई है।