चुनावी नतीजे पर बोले संभल के सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क- प्रदेश में बदलाव लाकर बनाएंगे सरकार
संभल के सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क ने उन्होंने विपक्षी एकता और भाजपा की रणनीतियों पर सवाल उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। सभी समाज मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे हम काम के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।
संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। पश्चिम बंगाल के पांच राज्यों के चुनावी नतीजे के बाद सियासत में नया तूफान खड़ा हो गया है। संभल के सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क ने उन्होंने विपक्षी एकता और भाजपा की रणनीतियों पर सवाल उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। सभी समाज मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे हम काम के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा “मैं सर्व समाज, सभी धर्मों और हर बिरादरी के लोगों की बात कर रहा हूं, खासतौर पर पीडीए समाज की। हम सब मिलकर काम करेंगे और उत्तर प्रदेश में बदलाव लाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।”
“अगर उनके कहने भर से ही सब कुछ हो जाता, तो इतनी बातें करने की जरूरत ही क्या थी? कहने और हकीकत में बहुत फर्क होता है,जिनकी आप बात कर रहे हैं, वे पहले खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए संघर्ष करें। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपनी स्थिति मजबूत करें और यह देखें कि उनकी पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी भी या नहीं।”
“जहां तक समय की बात है, वक्त आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा। अगर भाजपा अपनी नीतियों या साम, दाम, दंड, भेद जैसी रणनीतियों से चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, तो यह ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और आने वाले समय में जनता विकास के मुद्दों पर वोट करेगी तथा एक मजबूत सरकार बनाएगी।”
“आप खुद सोचिए, जिनकी आप बात कर रहे हैं, वे किस धर्म से आते हैं? देश और प्रदेश में सरकार बनाने वाले ज्यादातर लोग सनातन धर्म से ही जुड़े हैं। यह भाजपा का एक राजनीतिक हथकंडा है कि धर्म के नाम पर भ्रम फैलाया जाए।”
“अगर हमारी बात करें, तो हमारे नेता अखिलेश यादव भी सनातन धर्म से ही ताल्लुक रखते हैं। धर्म के नाम पर वोटों का बंटवारा करना भाजपा की राजनीति का हिस्सा बन चुका है। हकीकत यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने धर्म के खिलाफ नहीं हो सकता।”
“भाजपा ‘डिवाइड एंड रूल’ की नीति अपनाकर समाज को बांटने की कोशिश करती है, ताकि इसका राजनीतिक फायदा उठा सके। लेकिन मैं पूरी मजबूती से कहता हूं कि यह सिर्फ एक भ्रम है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

Janmat News 
