कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा- भाजपा 2021 में ही जीत लेती बंगाल, लेकिन सत्ताजनित गुंडों के चलते हारी
उप्र के कन्नौज के पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का बंगाल से लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा में घुसते ही पूर्व सांसद का जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज के पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का बंगाल से लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा में घुसते ही पूर्व सांसद का जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से सुब्रत बोले बंगाल का चुनाव कोई खास चुनाव नहीं था।
सुब्रत पाठक ने कहा भाजपा 2021 में ही बंगाल जीत लेती, लेकिन सत्ताजनित गुंडों के चलते हारी। मोदी जी पर वहां की जनता के विश्वास ने चुनाव जिताया। 2026 में जनता को मौका मिला और चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराया जिसके चलते भाजपा पूर्ण बहुमत से बंगाल का चुनाव जीती।
रोहिंग्या के वोट कटने पर कहा बांग्लादेशियों को हमारा पीएम, सीएम चुनने का कोई हक नहीं, इसलिए SIR में सबके नाम काटे गये । यूपी में आगामी चुनाव पर पूर्व सांसद बोले हम यहां लगातार जीत रहे। ये भगवान कृष्ण, राम और गौतम बुद्ध की धरती है, यहां भाजपा हार जाए ये संभव नहीं।

Janmat News 
