आज का राशिफल 18 जुलाई 2025: जानिए आपके सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा आज का दिन 12 राशियों के लिए
18 जुलाई 2025 को चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र वृषभ, गुरु मिथुन, सूर्य और बुध कर्क, मंगल और केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है।

आज का राशिफल 18 जुलाई 2025, ग्रहों की स्थिति:-18 जुलाई 2025 को चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र वृषभ, गुरु मिथुन, सूर्य और बुध कर्क, मंगल और केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है।
मेष राशि –
आज पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मनचाही चीजें मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम और संतान पक्ष भी साथ देगा। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज लाल वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशि –
थोड़ी मानसिक अशांति रहेगी और खर्च बढ़ सकता है। सिरदर्द या आंखों में दिक्कत संभव है, लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि –
रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय सभी क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा। काली जी को नमन करें।
कर्क राशि –
पुराने रोगों में सुधार होगा। यदि कोई कानूनी मामला है तो उसमें विजय संभव है। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। प्रेम और स्वास्थ्य अनुकूल। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि –
अटके काम पूरे होंगे। यात्रा और धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। सेहत में सुधार होगा। संतान और प्रेम का सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा। पीली वस्तु साथ रखें।
कन्या राशि –
चोट या दुर्घटना से बचें। परिस्थितियां थोड़ी कठिन हो सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेम-संतान साथ देंगे और व्यापार में भी संतोषजनक स्थिति रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि –
दिन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि –
दुश्मन परास्त होंगे या मित्रवत व्यवहार करेंगे। सेहत में थोड़ी कमजोरी रह सकती है, लेकिन संतान और प्रेम जीवन में सुधार रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तु साथ रखें।
धनु राशि –
भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की संभावना है। मानसिक तनाव से थोड़ा प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य और व्यापार ठीक-ठाक रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि –
परिवार में कलह के संकेत हैं, लेकिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक स्थिति बेहतर होगी। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि –
पराक्रम और मेहनत रंग लाएंगे। नौकरी व व्यापार में तरक्की के योग हैं। सेहत बेहतर होगी। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि –
स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश में सतर्क रहें। लाल वस्तु पास रखें।