आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025: कन्या समेत इन राशियों को धन हानि के संकेत, जानें आज का भाग्यफल

आज 22 अक्टूबर 2025 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल। कन्या राशि को धन हानि का खतरा, सिंह व वृश्चिक के लिए दिन शुभ रहेगा।

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025: कन्या समेत इन राशियों को धन हानि के संकेत, जानें आज का भाग्यफल
Published By- A.K. Mishra

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025: आज 22 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन ग्रहों की दृष्टि से कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस समय गुरु कर्क राशि में उच्च के, जबकि शुक्र कन्या राशि में नीच के हैं। सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं राहु कुंभ और शनि मीन राशि में भ्रमणशील हैं। जानिए आज आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं—

मेष राशि (Aries)

नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान पक्ष में सुधार दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति बेहतर हो रही है। मन थोड़ा बुझा रहेगा लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। ज्ञान-विज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

मानसिक तनाव बना रहेगा, खासकर प्रेम और संतान को लेकर। विद्यार्थियों को निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करना चाहिए। भावनात्मक अस्थिरता रह सकती है।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी खरीदारी में अड़चनें आएंगी। घर में नकारात्मकता महसूस हो सकती है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि (Leo)

पराक्रम और मेहनत रंग लाएगी। रोजगार में उन्नति के योग हैं। हालांकि नया व्यापार शुरू करने से बचें। नाक, कान या गले की समस्या परेशान कर सकती है। शुभ कार्यों में व्यय बढ़ेगा।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आज धन हानि के संकेत हैं। निवेश फिलहाल टालें। मुख से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार स्थिर रहेगा।
उपाय: शनिदेव की आराधना करें।

तुला राशि (Libra)

घबराहट और बेचैनी महसूस होगी। स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव रहेगा। आंखों में दर्द या सिरदर्द हो सकता है। अज्ञात भय सताएगा, लेकिन परिवार और संतान का साथ मिलेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन हानि की आशंका नहीं। यात्राएं थकान भरी हो सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

कानूनी विवादों से दूर रहें। नया व्यापार या प्रतिष्ठान शुरू न करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार में सुधार होगा।
उपाय: मां काली की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

अपमान या आलोचना का भय रहेगा। यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज सावधानी से दिन गुजारें। चोट या दुर्घटना का भय है। परिस्थितियां विपरीत रह सकती हैं। प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।