आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2025: मेष समेत इन राशियों पर बरसेगा भाग्य, बनेंगे धन लाभ के योग

27 अक्टूबर 2025 का राशिफल: जानें किन राशियों पर रहेगा शुभ योग, किसे धन लाभ और किसे सतर्क रहने की जरूरत है। पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2025: मेष समेत इन राशियों पर बरसेगा भाग्य, बनेंगे धन लाभ के योग
Published By- A.K. Mishra
आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2025: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल में बदलाव के साथ कुछ जातकों के जीवन में तरक्की के अवसर मिलेंगे तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

ग्रहों की स्थिति

गुरु कर्क राशि में हैं, केतु सिंह में, शुक्र कन्या में, सूर्य और मंगल तुला में, बुध वृश्चिक में, चंद्रमा धनु में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत रहेगी। दिन शुभ संकेत दे रहा है। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए किसी भी जोखिम भरे कार्य से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी, प्रेम और स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में स्थिति शानदार रहेगी। उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।

कर्क राशि

बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ज्ञान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापार और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि

विद्यार्थियों, लेखकों और कवियों के लिए शुभ समय है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

गृहकलह की संभावना है, लेकिन संपत्ति, वाहन या भूमि खरीदने का योग भी बन रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि

आज पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन दोनों अच्छे रहेंगे। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

धन की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख और वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवन में आवश्यक वस्तुएं सहज रूप से उपलब्ध होंगी। हालांकि प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी आ सकती है। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि

मानसिक बेचैनी और खर्च की अधिकता बनी रह सकती है, लेकिन प्रेम और व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने माध्यमों से भी लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।