मौसम व‍िभाग का अलर्ट : नए साल पर पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

उत्‍तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत ठंड और कोहरे के साथ होगी। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। हालांकि, सुबह और देर रात के समय हल्के से मध्यम कोहरे का भी अनुमान लगाया गया है।

मौसम व‍िभाग का अलर्ट : नए साल पर पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

आपको बता दें क‍ि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 दिसंबर को घने कोहरे की संभावना है। इसके बाद 31 दिसंबर से चार जनवरी तक सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिलेगा। ठंडी हवाओं और कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट बनी रह सकती है। इस दौरान लोगों को अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखने की जरूरत होगी।
मौसम व‍िभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है। 31 दिसंबर से लेकर चार जनवरी तक हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को म‍िलेगा। हालांक‍ि दिन में धूप खिलने की संभावना है, जिससे कुछ हद तक लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की भी संभावना जताई है। वाहन चालकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर सुबह और देर रात के समय वाहन चलाते वक्त फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की भी अपील की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की ठंड और कोहरे का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

आपको बता दें क‍ि 29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा घना रहेगा।