रेड 2’ बनी 2025 की बड़ी हिट, 100 करोड़ क्लब में शामिल

अजय देवगन और रितेश देशमुख की जोड़ी वाली क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' ने 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तभी से यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है।

रेड 2’ बनी 2025 की बड़ी हिट, 100 करोड़ क्लब में शामिल
Published By: Satish Kashyap

Filmy News: अजय देवगन और रितेश देशमुख की जोड़ी वाली क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' ने 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तभी से यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद फिल्म को दर्शकों से भी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह फिल्म अजय की 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल है, और पहले भाग की तरह इस बार भी कहानी और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'रेड 2' में अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स अफसर अमय पटनायक के रोल में नजर आते हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त लड़ाई लड़ते हैं। वहीं रितेश देशमुख इस बार एक नेगेटिव रोल में हैं और काले धन को छुपाने की चालें चलते दिखाई देते हैं। फिल्म में वाणी कपूर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:
फिल्म की कमाई लगातार अच्छी बनी हुई है और इसने अब तक 100.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 19.25 करोड़ की दमदार कमाई की थी।

डे वाइज कलेक्शन (भारत में):

  • दिन 1: ₹19.25 करोड़

  • दिन 2: ₹12 करोड़

  • दिन 3: ₹18 करोड़

  • दिन 4: ₹22 करोड़

  • दिन 5: ₹7.5 करोड़

  • दिन 6: ₹7 करोड़

  • दिन 7: ₹4.75 करोड़

  • दिन 8: ₹5.25 करोड़

  • दिन 9: ₹5.00 करोड़