प्रतापगढ़ में अखंड हिंद फौज की प्रवेश दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, 400 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

उप्र के प्रतापगढ़ नगर के जीआईसी ग्राउंड में अखंड हिंद फौज की प्रवेश दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर किया गया

प्रतापगढ़ में अखंड हिंद फौज की प्रवेश दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, 400 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ नगर के जीआईसी ग्राउंड में अखंड हिंद फौज की प्रवेश दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर किया गया प्रतियोगिता में करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें 235 प्रतिभागी सफल रहे।

इस दौरान प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि इस तरह के आयोजनों से उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता का विकास होता है।

नियमित अभ्यास और मेहनत के बल पर युवा पुलिस, सेना सहित अन्य सरकारी सेवाओं की भर्तियों में अधिक से अधिक सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रतियोगिता ने युवाओं में खेल भावना और देशसेवा के प्रति उत्साह बढ़ाने का भी काम किया।