सहारनपुर: UCC को लेकर इमरान मसूद का सरकार पर निशाना, कहा- हर मुद्दे में नफरत और एजेंडा की तलाश
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उप्र के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में UCC लागू होने के बावजूद वहां निकाह और शादियां हो रही हैं।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उप्र के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में UCC लागू होने के बावजूद वहां निकाह और शादियां हो रही हैं।
सांसद ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार UCC को हटाने का काम करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मुद्दे में नफरत और एजेंडा तलाश रही है तथा लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर बुलडोजर चलाने का काम किया जा रहा है। इमरान मसूद ने कहा कि वे संवैधानिक अधिकारों के कथित हनन को रोकने के लिए आवाज उठाते रहेंगे।




