मिर्जापुर: खतौनी में नाम दर्ज कराने हेतु लेखपाल ने मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
उप्र के मिर्जापुर जिले रिश्वतखोरी के चलते लेखपाल एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गये। खतौनी में आदेश के अनुसार पत्नी का नाम दर्ज कराने और उसकी नकल देने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल को सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जिले में रिश्वतखोरी के चलते लेखपाल एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गये। खतौनी में आदेश के अनुसार पत्नी का नाम दर्ज कराने और उसकी नकल देने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल को सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मिर्जापुर जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी लालजी सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी का नाम आदेश के अनुसार खतौनी में दर्ज कराने और खतौनी की नकल देने के लिए चकबंदी लेखपाल रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया।
सोमवार को लालगंज तहसील परिसर स्थित एक कमरे में जैसे ही लेखपाल ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लिए। जिसे टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। एंटी करप्शन टीम की ओर से लालगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मुकदमा दर्ज कराया




