प्रतापगढ़: प्रभारी मंत्री ने शहीद सूबेदार के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा

उप्र सरकार के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रतापगढ़ जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गोड़े-छिलबिला चौकी क्षेत्र स्थित शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के निज आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

प्रतापगढ़: प्रभारी मंत्री ने शहीद सूबेदार के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र सरकार के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रतापगढ़ जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गोड़े-छिलबिला चौकी क्षेत्र स्थित शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के निज आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

प्रभारी मंत्री ने शहीद के परिजनों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने शहीद परिवार के प्रति सरकार की संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।