प्रतापगढ़: दो पिकअप में जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत; 5 लोग गंभीर रूप से घायल
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में दो पिकअप के बीच जोरदार टक्कर होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में दो पिकअप के बीच जोरदार टक्कर होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इनमे से तीन की लोगों की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी जिससे 5 लोगों की हालत गंभीर है। सूचना के बाद मौके पर लालगंज पुलिस पहुंची। मामला लालगंज कोतवाली के अगई गांव के पास का है।

Janmat News 
