Aaj Ka Rashifal 15 सितंबर 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास है। मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा व्यापार में सफलता, प्रेम जीवन में खुशियां और किसे करनी होगी सावधानी। पढ़ें पूरा राशिफल।

जनमत न्यूज़, राशिफल डेस्क: आज 15 सितंबर 2025, सोमवार का दिन ग्रहों की अनोखी स्थिति लेकर आया है। गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं। सूर्य, बुध, शुक्र और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। मंगल तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों के प्रभाव से सभी 12 राशियों के जीवन में खास परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन—
मेष राशि
आज व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशि
धन आगमन के योग हैं। परिवार में वृद्धि होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बेहद अच्छा। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
आप सौम्यता और आकर्षण के प्रतीक बने रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब अनुकूल। जीवन में हर जरूरत की पूर्ति होगी। उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
कर्क राशि
खर्च अधिक रहेगा, हालांकि शुभ कार्यों में ही धन जाएगा। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार सामान्य। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से भी लाभ होगा। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बेहद अच्छा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
कोर्ट-कचहरी में विजय और राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार अच्छा, प्रेम-संतान सामान्य। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि
भाग्य आपका साथ देगा। यात्राएं सुखद और लाभकारी होंगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
चोट या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। ज्ञान प्राप्ति के अवसर बनेंगे। प्रेम और संतान अनुकूल, व्यापार सामान्य। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि
शादी-ब्याह के योग बन रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार शुभ। उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।
मकर राशि
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा और संतान का सहयोग मिलेगा। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों, कलाकारों और लेखकों के लिए शुभ दिन है। ज्ञानार्जन का श्रेष्ठ समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब उत्तम। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग है। घर में उत्सव संभव। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम। घरेलू सुख बढ़ेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।