अयोध्या: पूर्व मंत्री के बयान पर महंत राजू दास का कड़ा विरोध, कहा- शहीद कारसेवकों का अपमान बर्दाश्त नहीं

उप्र के अयोध्या जनपद के सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे के कारसेवकों पर गोली चलाने को लेकर दिए गए बयान पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कड़ा विरोध जताया है।

अयोध्या: पूर्व मंत्री के बयान पर महंत राजू दास का कड़ा विरोध, कहा- शहीद कारसेवकों का अपमान बर्दाश्त नहीं
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे के कारसेवकों पर गोली चलाने को लेकर दिए गए बयान पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कड़ा विरोध जताया है।

दरअसल, पवन पांडे ने कहा था कि सपा ने राम भक्तों पर गोली नहीं चलवाई, साबित कर दो तो राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा। इस पर महंत राजू दास ने कहा कि शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शहीद हुए कारसेवक निहत्थे थे, उनके थैले में सिर्फ सत्तू, लइया-दाना, इलायची-दाना, नमक और मिर्च था।

राम-सीता का नाम जपने वाले भक्तों को गोलियों से भून दिया गया, और आज कहा जा रहा है कि गोली चलाना सही था, इससे बड़ा महापाप और क्या हो सकता है। महंत ने हिंदुओं से अपील की कि जो व्यक्ति कारसेवकों पर गोली चलाना सही बताए, उसे कभी एक वोट भी न दें।