बलरामपुर के महादेइया बाजार में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी एजेंसी का शुभारंभ, विधायक के पुत्र ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप्र के बलरामपुर जिले के महादेइया बाजार में विनी ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के शोरूम का राम प्रताप वर्मा विधायक उतरौला के सुपुत्र शशांक वर्मा युवा समाजसेवी के द्वारा फीता काटकर किया गया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जिले के महादेइया बाजार में विनी ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के शोरूम का राम प्रताप वर्मा विधायक उतरौला के सुपुत्र शशांक वर्मा युवा समाजसेवी के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर शोरूम के मालिक सुनील शुक्ला ने शशांक वर्मा का माल्या अर्पण कर स्वागत किया । इसके बाद शोरूम के मालिक सुनील शुक्ला को शशांक वर्मा ने नये शोरूम को खोलने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शोरूम के मालिक सुनील शुक्ला ने बताया की सुनील शुक्ला के सभी मॉडल व सभी पार्ट एवं सर्विस चौबिसो घंटे सातों दिन विनी ऑटोमोबाइल पर उपलब्ध हैं।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमन जायसवाल, पत्रकार राजू पाण्डेय, पत्रकार नीरज शुक्ला,समाजसेवी राशिराम वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।



