चंदौली: महिला आरक्षण को लेकर जमकर बवाल, जनाक्रोश रैली में सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी व पुतला दहन

उप्र के चंदौली जनपद में महिला आरक्षण को लेकर जमकर बवाल होने की खबर सामने आ रही है। महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर महिलाएं सड़को पर उतरी।

चंदौली: महिला आरक्षण को लेकर जमकर बवाल, जनाक्रोश रैली में सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी व पुतला दहन
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में महिला आरक्षण को लेकर जमकर बवाल होने की खबर सामने आ रही है। महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर महिलाएं सड़को पर उतरी।

चंदौली जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौंड के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली निकली। नगर में जोरदार प्रदर्शन करने के दौरान सपा व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले भी फूंके गए। महिलाओं ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की। इस अवसर पर संजीव गौड ने कहा महिला शक्ति यह अपमान नहीं भूलेगी।

विरोध प्रदर्शन की इस रैली में कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि में मौजूद रहे। चंदौली की सियासत में महिला आरक्षण मुद्दा तेज हो गया है। विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन से जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।