सैन्यकर्मी ने ससुराल आकर पत्नी की और साली को मारी गोली, मौके पर ही पत्नी की हुई मौत

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव छिदपुरी में ससुराल आए सेना के जवान ने पारिवारिक विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

सैन्यकर्मी ने ससुराल आकर पत्नी की और साली को मारी गोली, मौके पर ही पत्नी की हुई मौत

शाहजहांपुर(जनमत)- शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव छिदपुरी में ससुराल आए सेना के जवान ने पारिवारिक विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से उसकी साली भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देख बरेली रेफर कर दिया गया। हत्या करने के बाद सेना का जवान खुद थाने पहुंच गया और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया।

फर्रुखाबाद जिले के रानीगौरपुर निवासी अरविन्द कलान थाना क्षेत्र के गांव छिदकुरी में रविवार को अपनी पत्नी मंजू की विदा कराने ससुराल आया था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में बातचीत हो गई। आरोपी ने अपनी सरकारी रिवाल्वर से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि साली संगीता घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। छिदकुरी निवासी बदन सिंह ने अपनी बेटी मंजू की शादी साल 2014 में फर्रुखाबाद जिले के रानीगौरपुर गांव निवासी अरविन्द के साथ की थी। फौजी अरविंद रविवार को छुट्टी से ससुराल घर आया था। जहां उसने पत्नी मंजू व साली संगीता को गोली मार दी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। पत्नी की हत्या कर आरोपी थाने पहुँच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लें लिया। सुचना पर थाना अध्यक्ष प्रभाष चंद्र पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच पड़ताल की।

REPORTED BY- RAJEEV