चंदौली: SIR प्रक्रिया को लेकर बढ़ता जा रहा विवाद, सपा ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव
उप्र के चंदौली जनपद कर विधानसभा सकलडीहा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत फार्म 7 को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के विधानसभा सकलडीहा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत फार्म 7 को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय का सपाइयों ने घेराव किया।
फार्म 7 को लेकर सपा का आरोप है कि फर्जी तरीके से समुदाय विशेष के लोगों का नाम काटा जा रहा है। मामले में जांच कर एसडीएम से उचित कार्रवाई की मांग की है।
इसके अलावा सपा ने किसानों, बिजली, सड़क, सिंचाई और कानून-व्यवस्था से जुड़ी 14 मांगें को लेकर भी एसडीएम को ज्ञापन सौपा। इस ज्ञापन में धान खरीद में गड़बड़ी, भुगतान और किसान शोषण का मुद्दा प्रमुख है।
बिजली कटौती बंद करने और फर्जी बिजली बिल सुधार की भी मांग की गई है। इसके अलावा नहरों की मरम्मत, सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।
सपा विधायक ने कहा यह सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने सरकार पर अवैध वसूली, फर्जी मुकदमों और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया।
सपा जिलाध्यक्ष सतनारायण राजभर ने चेतावनी दी कि हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं। समस्याएं न सुलझने पर आंदोलन होगा।

Janmat News 
