औरैया: नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, गुणवत्ता पर उठे सवाल
उप्र के औरैया जनपद के अटसू कस्बे में नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। मौके पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी व नामित सभासद अरविंद्र राजपूत ने मानक के अनुसार कार्य न होने पर नाराजगी जताई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अटसू कस्बे में नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। मौके पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी व नामित सभासद अरविंद्र राजपूत ने मानक के अनुसार कार्य न होने पर नाराजगी जताई।
बताया जा रहा है कि नाला निर्माण कार्य में 7:1 के अनुपात में सीमेंट लगाया जा रहा है जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। कहीं 2 से 7 फीट तक सरिया डालने की बात सामने आ रही है। मानकों की अनदेखी की जा रही है।
नाला निर्माण कार्य में गिट्टी की कमी और मसाले में डस्ट मिलाकर रंग देने का भी आरोप है। दोनों नेताओं ने कहा- ऐसे कार्य से जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगा।

Janmat News 
