पाकिस्तान की तरह हम दलाल देश नहीं है
देश/विदेश (जनमत) :- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने आज (बुधवार, 25 मार्च को) एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान सरकार ने सभी दलों को भरोसा दिलाया कि देश में पर्याप्त ऊर्जा भंडार हैं और इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। सूत्रों ने बताया कि सर्वदलीय बैठक के दौरान सरकार ने सभी दलों से कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंडार होने के साथ-साथ और भी जहाज आ रहे हैं।
सरकार ने कहा कि उसकी प्राथमिकता प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और घरेलू ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करना है। सरकार ने यह भी बताया कि LPG का घरेलू उत्पादन 60% तक बढ़ गया है। बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 4 जहाज आ चुके हैं और कुछ और जहाज आने वाले हैं। खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लेकर सरकार ने कहा कि हमारे दूतावास लगातार काम कर रहे हैं और अब तक 4.25 लाख भारतीयों को सुरक्षित लाया जा चुका है।

Janmat News 
