शाहजहांपुर के शहवाजनगर में विकास की नई शुरुआत, उत्सव भवन का शिलान्यास; 111.88 लाख की है लागत
उप्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में उप्र के शाहजहांपुर जनपद के शहवाजनगर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना की नीव रखी गई।
शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट
शाहजहांपुर/जनपद न्यूज़। उप्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में उप्र के शाहजहांपुर जनपद के शहवाजनगर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना की नीव रखी गई।
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यहां 111.88 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उत्सव भवन का शिलान्यास किया इस मौके पर स्थानीय लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।
शाहजहांपुर के शहवाजनगर में आज उसे समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उत्सव भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। पूरे क्षेत्र को सजाया गया था और बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए एकत्र हुए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय जन प्रतिनिधि महेश चंद्र गौतम ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विघिवत पूजा अर्चना कर उत्सव भवन शिलान्यास किया गया।
यह उत्सव भवन लगभग 111.88 लख रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा, जो क्षेत्र में सामाजिक सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रमो के आयोजन का प्रमुख केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय से इस तरह के भवन की आवश्यकता थी जिसे अब साकार किया जा रहा है।
विकास की योजनाएं सीधे जनता तक पहुंचे- सुरेश कुमार खन्ना
अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य सरकार विकास के हर पहलू पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि यह उत्सव भवन क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। जहां सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आयोजन भी किया जा सकेंगे।
शाहजहांपुर के शहवाजनगर में 111.88 लाख रुपए की लागत से बनने वाला उत्सव भवन का शिलान्यास आज उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के द्वारा किया गया स्थानीय लोगों ने का कहना है कि इस भवन से बनने से क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी
इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख, मुनेश्वर सिंह BDO ददरौल, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Janmat News 
