मुज़फ्फरनगर में यातायात नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, एक बाइक पर सवार दिखे पांच युवक; वीडियो वायरल
उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है।
मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। एक मोटरसाइकिल पर पांच युवकों के सवार होकर सड़क पर फर्राटा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवक न तो हेलमेट पहने दिख रहे हैं और न ही यातायात नियमों का कोई पालन करते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी जान के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मची है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है और यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Janmat News 
