मिर्ज़ापुर: वकील राजीव सिंह हत्याकांड का नामजद आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 50 हजार का था इनामी
उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद में मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मारकर हत्या मामले में नामजद आरोपी 50 हजार के इनामी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
मिर्ज़ापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्ज़ापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद में मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मारकर हत्या मामले में नामजद आरोपी 50 हजार के इनामी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।
वकील राजीव सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने 15 घण्टे बाद मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। राजेन्द्र सोनकर ने वकील की दिनदहाड़े तमंचे से गोलीमार कर हत्या कर दिया था। CCTV में हत्या का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीएससी बाउंड्री के पीछे पुलिस मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त राजेन्द्र सोनकर को पकड़ा गया है पीएसी के पीछे पहाड़ी पर हुई है मुठभेड़ के दौरान मोटसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी राजेंद्र सोनकर को जब पुलिस ने रोका तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया।
जवाबी फायरिंग में दोनो पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत ठीक है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र सोनकर पर 50 हजार का इनाम घोषित था। इसके ऊपर 6 मुकदमे दर्ज है।घटना चुनावी महत्वाकांक्षा और रंजिश को लेकर अंजाम दी गयी थी।


