एसटीएफ लखनऊ और पंजाब पुलिस ने कौशाम्बी से एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार
जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से लखनऊ एसटीएफ की टीम और पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आतंकी के पास से 3 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है।
कौशाम्बी/जनमत। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से लखनऊ एसटीएफ की टीम और पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आतंकी के पास से 3 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है। संदिग्ध आतंकवादी लाजर मसीह को सुबह करीब 3 बजे पकड़ा गया। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि 24/09/2024 को पंजाब से भागा हुआ आतंकवादी यूपी में मौजूद है। इस जानकारी के बाद यूपी एसटीएफ सक्रिय हुई और आतंकवादी की खोज में लग गई। बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर के कुर्लियान गांव का निवासी मसीह कथित तौर पर बीकेआई के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी से जुड़ा हुआ है। वह पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में भी था।
ऑपरेशन के दौरान यूपी एसटीएफ ने तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड सहित विस्फोटक और अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया। इनमें दो सक्रिय डेटोनेटर, एक विदेशी निर्मित नोरिन्को एम-54 टोकरेव पिस्तौल (7.62 मिमी), विदेश में बने तेरह कारतूस (7.62x25 मिमी), सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन मिला है, एसटीएफ ने कहा कि मसीह 24 सितंबर, 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से भाग गया था। उसके नेटवर्क और संभावित आतंकी साजिशों को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
REPORTED BY - RAHUL BHATT
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

Janmat News 
